फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या चार्ट तैयार होने के बाद ट्रेन में कर सकते हैं कंफर्म सीट बुक? जानिए रेलवे का नियम

Mon, 16 Dec 2024 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और सुगम साधन है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। ऐसे में देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और सुगम साधन है। इसी वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाय लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना काफी जरूरी है। कई बार ट्रेनों में काफी पहले ही ट्रेन की सभी सीटें बुक हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलती है। ऐसे में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन में चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म सीट को बुक कर सकते हैं? आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आप चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं।

Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे ने देश में कई स्टेशनों पर करंट टिकट काउंटर खोल रखा है। यहां से आप ट्रेन चलने से कुछ देर पहले ही बची सीटों को बुक कर सकते हैं। कई बार ट्रेन में चार्ट तैयार होने के बाद भी कई सीटें खाली बची रह जाती हैं।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसी को देखते हुए करंट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले चार्ट तैयार हो जाता है। ऐसे में आप चार्ट तैयार होने के बाद से ट्रेन चलने से 5 या 10 मिनट पहले करंट टिकट बुकिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
चार्ट तैयार होने के बाद अगर किसी ट्रेन में सीट खाली बची रह जाती है तभी आप इस करंट टिकट बुकिंग सुविधा के अंतर्गत कंफर्म सीट की बुकिंग करा सकेंगे। अगर ट्रेन में खाली सीट नहीं होगी तो इस स्थिति में आप करंट टिकट सुविधा से भी कंफर्म सीट नहीं बुक कर सकेंगे।

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें