What Is Composite LPG Gas Cylinder: पारंपरिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत काफी महंगी होती है। इस कारण कई बार इनको खरीदने पर लोगों का बजट खराब हो जाता है। इनका वजन भी काफी भारी होता है। वहीं आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह के कंपोजिट गैस सिलेंडर के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपोजिट गैस सिलेंडर के कई फायदे होते हैं। इसमें गैस फिल कराने के लिए आपको पैसे भी कम खर्च करने पड़ते हैं। देश में कंपोजिट गैस सिलेंडर का उपयोग शुरू हो चुका है। इसका वजन पारंपरिक गैस सिलेंडर की तुलना में काफी कम होता है। देखने में इसका लुक काफी मॉडर्न लगता है। हालांकि, अभी कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता सीमित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर और यह पुराने सिलेंडर से कितना अलग है?