फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान पिता के साथ क्या उसका बेटा भी ले सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जान लें यह जरूरी नियम

Mon, 02 Jun 2025 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
देश के किसानों की आय में सुधार करने और खेती किसानी से जुड़ी उनकी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने कुछ सालों पहले एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार गरीब किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक इस स्कीम की कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
किसानों के अक्सर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं सवालों में एक सवाल यह है कि क्या किसान पिता के साथ उसका बेटा भी इस योजना का लाभ ले सकता है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस कारण एक परिवार में किसान और उसका बेटा एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में वही सदस्य ले सकता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 19वीं किस्त को जारी हुए 3 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस योजना की 20वीं किस्त को जारी कर सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना की 20वीं किस्त को इसी जून महीने में जारी किया जा सकता है। सरकार ने अभी तक किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें