Black Box Kya Hota Hai: ब्लैक बॉक्स विमान की सुरक्षा का सबसे अहम उपकरण माना जाता है, जो आज हुए विमान हादसे की वजह का खुलासा करेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि ये कैसे काम करता है।
Ajit Pawar Ke Plane Crash Ka Reason Kya Hai : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती (पुणे) के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके साथ-साथ प्लेन में बैठे सभी लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ये दर्दनाक घटना उस समय हुई जब विमान बारामती हवाई पट्टी पर आपात स्थिति में उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हुआ। क्रैश स्थल से आग, धुआं और मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है, जिससे हादसे की भयावहता और स्पष्ट होती है।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान Learjet 45XR मॉडल का था। अभी हादसे के पीछे खराब मौसम, तकनीकी खामी या पायलट निर्णय जैसे कारणों का आकलन किया जा रहा है, हालांकि अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल खबर है कि अब हादसे के बाद DGCA और एयर क्रैश जांच टीम ब्लैक बॉक्स को ढूंढकर उसे जांच के लिए भेजेंगी। इस ब्लैक बॉक्स की मदद से हादसे की असली वजह का पता लगाया जाता है। ये क्या होता है और कैसे काम करता है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
क्या होता है ब्लैक बॉक्स ?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या होता है ब्लैक बॉक्स ?
ब्लैक बॉक्स विमान की सुरक्षा का सबसे अहम उपकरण माना जाता है। ये वास्तव में दो अलग-अलग रिकॉर्डिंग सिस्टम का संयोजन होता है:
1. सीवीआर (Cockpit Voice Recorder)
यह पायलटों और क्रू मेंबर्स की बातचीत रिकॉर्ड करता है।
लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान हुई चर्चाएं, पायलट के निर्णय, चेतावनियां और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ संवाद इसमें सुरक्षित रहता है।
इससे यह पता चलता है कि क्रैश से पहले पायलट ने कौन-कौन से निर्णय लिए और किस स्थिति का सामना किया।
विज्ञापन
3 of 5
क्या होता है ब्लैक बॉक्स ?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
2. एफडीआर (Flight Data Recorder)
यह तकनीकी डेटा रिकॉर्ड करता है जैसे विमान की गति, ऊंचाई, इंजन का प्रदर्शन, फ्लैप की स्थिति और दिशा।
दुर्घटना के समय विमान किस गति से उड़ रहा था, कितने डिग्री पर मोड़ लिया गया, और रनवे पर कैसे उतारा गया, ये सब जानकारी इसमें रहती है।
4 of 5
क्या होता है ब्लैक बॉक्स ?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ब्लैक बॉक्स कैसे काम करता है ?
DGCA और AAIB की जांच टीमें इसे हादसे के बाद सबसे पहले तलाश करती हैं।
FDR और CVR डेटा मिलाकर ये पता चलता है कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम, रनवे कंडीशन या मानवीय गलती में से किस वजह से हुआ।
कई बार यही डेटा भविष्य में एयरक्राफ्ट और पायलट ट्रेनिंग सुधारने में मदद करता है।