फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: किसे मिलता है इस सरकारी योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां चेक करें सबकुछ एक क्लिक में

Wed, 28 Jan 2026 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? यहां आप ये चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। कई योजनाओं के जरिए आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। आपको भी अगर इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन है इस योजना के लिए पात्र?
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • अगर आप मालाकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • योजना में आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस योजना में आवेदन करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं आपको?
  • आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड मिलता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
  • फिर आपको अलग से 2 लाख रुपये का लोन भी मिलता है जिसे 30 महीनों में वापस करना होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें