BH Series Number Plate: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए भारत सीरीज नंबर प्लेट की शुरुआत की है। पहले अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में अपनी गाड़ी ले जाता था, तो उसे नए राज्य में फिर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था और पुराने राज्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होता था।
इस लंबी और झंझट भरी कानूनी प्रक्रिया को खत्म करने के लिए बीएच सीरीज लाई गई है। जिस गाड़ी पर बीएच सीरीज का नंबर होता है, उसे भारत के किसी भी राज्य में बिना दोबारा रजिस्ट्रेशन कराए आसानी से चलाया जा सकता है।