Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई तरह की महत्वपूर्ण लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। रोजगार, शिक्षा, सस्ता राशन, पेंशन, बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं चलती हैं। गांव के दूर-दराज इलाके तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक अस्पताल में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपना ये आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है और ये कैसे बन सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...