फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: क्या है अटल पेंशन योजना जिसमें हर महीने मिलते हैं 5 हजार रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें

Thu, 31 Jul 2025 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Details: अगर आप बुढ़ापे में पेंशन चाहते हैं तो आप इस अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, किसी योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को सीधे आर्थिक मदद देती है जिसमें उनके बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है जबकि, कई योजनाओं के तहत कई अन्य तरह का सामान देने का प्रावाधान है।

अलग-अलग योजनाएं और अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है। दरअसल, इस योजना के तहत लोगों को पेंशन दी जाती है। अब आ सोच रहे होंगे कि आखिर पेंशन कैसे मिलती है और इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं, पात्रता क्या है आदि? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में। आगे आप इस योजना के बारे में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना एक पेंशन योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें 60 वर्ष के बाद पेंशन दी जाती है। इस योजना में पहले आपको आवेदन करना होता है और हर महीने अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन और कितना होता है प्रीमियम?
  • अगर आप भारत के नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना में अगर आपको आवेदन करना है तो आपको अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप इस योजना में 18 वर्ष की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये जमा करता है तो उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये मिलते हैं। इस योजना में आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है?
  • आप जब अटल पेशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है और ये लाभ 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलता है। इसमें आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। बस आपको आवेदन के समय वो प्लान चुनना होता है जितनी आपको पेंशन चाहिए होती है। जैसे, 1, 2, 3, 4 या 5 हजार रुपये की महीने वाली पेंशन का प्लान।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कहां से कर सकते हैं आवेदन?
  • अगर आपको इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आवेदन के लिए आपको अपने बैंक जाना है
  • यहां पर आपकी केवाईसी होती है और आपके पेंशन प्लान चुनना होता है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है और हर महीने प्रीमियम कट जाता है
  • फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें