फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से सालाना कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप? यहां जानें

Thu, 31 Jul 2025 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Ayushman Bharat Yojana: आयु्ष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Limit: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे ही लोग इन योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।

जैसे, भारत सरकार एक योजना चलाती है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर क्या आप जानते हैं आप इस आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Amar Ujala
कितनी होती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले हैं या बनवा चुके हैं, तो जान लें कि आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। सरकार हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड में लिमिट डालती है और फिर आप इस लिमिट को एक वित्तीय वर्ष में खर्च कर सकते हैं यानी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Adobe stock photos
लिमिट खत्म होने पर क्या करें?
  • अगर आपकी लिमिट साल खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाती है तो आपको मुफ्त इलाज करवाने के लिए अगली लिमिट आने का इंतजार करना होता है। आयुष्मान कार्ड से आप कई तरह की बीमारियों का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। इसमें कई बड़ी बीमारियां कवर हैं।

4 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Adobe stock photos
आप कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आपको अपने शहर के उस अस्पताल में मिलता है जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। इस योजना में कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें अपने शहर का अस्पताल:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ये जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, तो आपको इसके लिए योजना के इस आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने कुछ कॉलम आते हैं जहां आपको कुछ जानकारी देनी होती है
  • इसके बाद आप यहां पर जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें