फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: क्या है अटल पेंशन योजना और कैसे मिल सकती है हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन, यहां जानें

Sat, 22 Jul 2023 09:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: जब भी बात निवेश की आती है, तो लोग ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां से बिना किसी दिक्कत के रिटर्न आ सके क्योंकि लोग सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीम, एसआईपी या कई योजनाओं में निवेश करते हैं। वहीं, कई सरकारी योजनाएं भी ऐसी हैं, जहां पर कम निवेश करके सुरक्षित रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। मौजूदा समय में इस अटल योजना से काफी लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी चाहें तो इससे जुड़कर लाभ कमा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Istock
क्या है अटल पेंशन योजना?
  • बात अगर इस योजना की करें, तो ये एक निवेश योजना है। इसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन के रूप में 5 हजार रुपये तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Istock
  • उदाहरण के लिए अगर आप इस अटल पेंशन योजना में हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 60 साल की उम्र के बाद हर सालना 60 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है यानी हर महीने आपको योजना के तहत 5 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Istock
पात्रता:-
  1. जो भारत का नागरिक है वो आवेदन कर सकता है
  2. जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  3. जिसके बाद बैंक खाता है और वो आधार से लिंक है
  4. ऐसा व्यक्ति जो पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : istock
योजना से जुड़ने का तरीका:-
  • योजना के आधिकारिक पोर्टल enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाकर 'एपीवाई एप्लीकेशन' पर क्लिक करें और फिर आधार की जानकारी भरें
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और फिर आपके बैंक खाते की जानकारी वेरिफाई होगी
  • इसके बाद आपका बैंक खाता सक्रिय हो जाएगा, फिर प्रीमियम और नॉमिनी की जानकारी दें
  • अब ई-साइन करें और वेरिफिकेशन के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें