फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है MoU? जानें बिजनेस और सरकारी डील से पहले क्यों साइन किया जाता है यह दस्तावेज

Fri, 13 Nov 2026 03:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Memorandum Of Understanding India: एमओयू दो पक्षों के बीच भविष्य के किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपसी सहमति का शुरुआती दस्तावेज होता है।
यह आमतौर पर कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होता, लेकिन इसमें पैसे या शर्तों के आधार पर कानूनी पेंच हो सकते हैं। आइए इस लेख इसी को समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एमओयू क्या होता है? - फोटो : AI
What is MOU Meaning?: जब भी कोई बड़ी सरकारी योजना, दो कंपनियों के बीच साझेदारी या कोई बड़ा व्यापारिक निवेश होता है, तो आपने अक्सर अखबारों या टीवी पर 'एमओयू' शब्द जरूर सुना होगा। बहुत से आम लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर यह एमओयू क्या बला है और किसी भी बड़ी डील को पक्का करने से पहले इसे क्यों साइन किया जाता है।

अंग्रेजी के शब्द 'मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' (एमओयू) एक ऐसा शुरुआती लिखित दस्तावेज होता है, जो दो पक्षों के बीच भविष्य के किसी समझौते की नींव रखता है। इसे आपसी सहमति का एक औपचारिक पत्र भी कहा जा सकता है जो व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एमओयू का असली मतलब क्या है और यह क्यों जरूरी होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एमओयू का असल मतलब क्या? - फोटो : Adobe Stock
एमओयू का असल मतलब क्या?
  • एमओयू असल में दो या दो से अधिक पक्षों के बीच एक ऐसा आपसी सहमति पत्र होता है, जिसमें भविष्य के किसी काम या प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती रूपरेखा तय की जाती है।
  • इसमें दोनों पक्ष मिलकर यह साफ करते हैं कि वे आने वाले समय में किस योजना पर साथ मिलकर काम करेंगे।

यह अनुबंध से कैसे अलग?
  • बहुत से लोग एमओयू और कानूनी अनुबंध यानी लीगल कॉन्ट्रैक्ट को एक ही मान लेते हैं, लेकिन दोनों में बड़ा फर्क होता है।
  • अनुबंध कानूनी रूप से पूरी तरह बाध्यकारी होता है, जबकि एमओयू मुख्य रूप से आपसी भरोसे और साझा इरादों का एक शुरुआती दस्तावेज होता है जिसे अदालत में चुनौती नहीं दी जाती।
विज्ञापन

3 of 5
क्या MoU तोड़ने पर हो सकती है कोर्ट में कार्रवाई? - फोटो : Adobe Stock
क्या MoU तोड़ने पर हो सकती है कोर्ट में कार्रवाई?
  • आम तौर पर एमओयू एक गैर-बाध्यकारी दस्तावेज होता है, यानी इसे तोड़ने पर सीधे तौर पर जेल जाने या कोर्ट से सजा मिलने का प्रावधान नहीं होता है।
  • हालांकि, अगर उस दस्तावेज के भीतर कोई विशेष वित्तीय क्लॉज या पैसों का लेनदेन शामिल है, या फिर दोनों पक्षों ने मिलकर कोई ऐसा कानूनी अनुबंध तैयार किया है जो इसे बाध्यकारी बनाता है, तो अदालत में मामला दर्ज किया जा सकता है।

4 of 5
इसे क्यों साइन करते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इसे क्यों साइन करते हैं?
  • किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट या सरकारी निवेश से पहले दोनों पक्षों के बीच विचारों की स्पष्टता बनाए रखने के लिए एमओयू साइन किया जाता है।
  • इससे यह फायदा होता है कि काम शुरू होने से पहले ही सभी नियम, शर्तें और जिम्मेदारियां दोनों पक्षों को बिल्कुल साफ और लिखित रूप में पता रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस कागज को बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
इस कागज को बनवाने के क्या फायदे हैं?
  • व्यापारिक और सरकारी बैठकों के दौरान एमओयू साइन होने से भविष्य के सहयोग और वार्ताओं का एक आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार हो जाता है।
  • यह दोनों पक्षों के बीच भरोसे को मजबूत करता है और आगे चलकर एक पक्का और कानूनी रूप से मजबूत कॉन्ट्रैक्ट बनाने का रास्ता बहुत आसान कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें