Can Mortgaged Property Be Sold?: जब कोई व्यक्ति बैंक से होम लोन या किसी अन्य वित्तीय जरूरत के लिए लोन लेता है, तो उसे अपनी प्रॉपर्टी बैंक के पास गिरवी यानी मॉर्गेज रखनी पड़ती है। लोन चलने के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि मालिक को अपनी उस गिरवी रखी हुई संपत्ति को किसी दूसरे खरीदार को बेचना पड़ जाता है। ऐसे में आम लोगों के मन में यह बड़ा सवाल रहता है कि क्या बैंक के पास गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी को बिना पूरा लोन चुकाए बेचा जा सकता है या नहीं।
कानूनी और बैंकिंग नियमों के अनुसार, आप बिना बैंक की अनुमति या लोन चुकाए सीधे तौर पर ऐसी संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं करा सकते हैं। अगर आप इस प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं रखते हैं, तो आपको भारी कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके नियम क्या हैं।