देश में कई लोग किराये के घरों में रहते हैं। इनमें से कई लोगों का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो। इस कारण घर खरीदने के लिए वे अपनी आमदनी से बचत करते रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि बीते सालों में प्रॉपर्टी के रेट जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में घर खरीदना काफी मुश्किल सौदा हो चुका है। इस कारण लोग लोन का सहारा लेते हैं। रिहायशी या किसी अच्छे इलाके में जमीन सहित घर खरीदना काफी महंगा सौदा होता है। इस कारण कई लोग वहां पर फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि कई फ्लैट लीजहोल्ड प्रॉपर्टी के अंतर्गत आते हैं। अर्थात यह फ्लैट आपको एक निश्चित समयावधि के लिए लीज पर दिए जाते हैं। हालांकि, लीज की अवधि आमतौर पर 30 से लेकर 99 साल की होती है। 99 साल की लीज की अवधि खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक नहीं रहता है।