फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड में SIP बंद करने पर पहले से जमा पैसों का क्या होता है, क्या डूब जाते हैं सारे रुपये?

Wed, 04 Nov 2026 07:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • What Happens to Invested SIP Money: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों के किन्हीं कारणों से जब आर्थिक दिक्कत होती है तो वे अपनी म्यूचुअल फंड की एसआईपी को रोक देते हैं।
  • ऐसे कई लोगों के मन में सवाल होता है कि SIP रोकने से उनके पहले जमा पैसे पर क्या असर पड़ता है। आइए समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड एसआईपी बंद करना - फोटो : AI
Stopping SIP In Mutual Funds: आज के समय में वित्तीय रूप से जागरूक लोग भविष्य की प्लानिंग के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए हर महीने पैसे निवेश करते हैं। लेकिन कई बार नौकरी छूटने, पैसों की तंगी या अन्य वित्तीय कारणों से लोगों को बीच में ही अपनी एसआईपी को रोकना या बंद करना पड़ जाता है।

ऐसे में ज्यादातर नए निवेशकों के मन में यह बड़ा डर रहता है कि एसआईपी बंद करने से उनके पहले से जमा किए गए सारे पैसे डूब जाएंगे या उनका नुकसान हो जाएगा। अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एसआईपी बंद करने पर आपके पुराने पैसों का वास्तव में क्या होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या पुराने पैसे डूब जाते हैं? - फोटो : AdobeStock
क्या पुराने पैसे डूब जाते हैं?
  • म्यूचुअल फंड में एसआईपी बीच में ही बंद कर देने पर निवेशकों के मन में सबसे बड़ा डर यही होता है कि उनके पहले से जमा किए गए सारे पैसे कहीं डूब तो नहीं जाएंगे।
  • इस संबंध में आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एसआईपी रोकने पर आपका पुराना पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और वह कभी नहीं डूबता।
विज्ञापन

3 of 5
यूनिट्स का क्या होता है? - फोटो : AdobeStock
यूनिट्स का क्या होता है?
  • अब तक आपके जितने भी पैसों से म्यूचुअल फंड की जितनी भी यूनिट्स खरीदी जा चुकी हैं, वे सभी आपके निवेश खाते (फॉफोलियो) में हमेशा पूरी तरह सुरक्षित बनी रहती हैं।
  • एसआईपी बंद करने के बाद कंपनी उन पुरानी खरीदी गई यूनिट्स को खत्म नहीं करती है, बल्कि वे आपके नाम पर ही पोर्टफोलियो में सुरक्षित रूप से दर्ज रहती हैं।

4 of 5
पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
  • जब भी आपको पैसों की आवश्यकता महसूस हो, तो आप चाहें तो अपने इन पुराने निवेश किए गए पैसों को कभी भी ऑनलाइन रिडीम कर सकते हैं।
  • म्यूचुअल फंड एप या वेबसाइट के जरिए रिडेम्पशन की रिक्वेस्ट डालने पर आपका सारा पैसा कुछ ही वर्किंग डेज में सीधे आपके बैंक खाते में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फंड पर क्या असर पड़ता है? - फोटो : AdobeStock
फंड पर क्या असर पड़ता है?
  • एसआईपी की किस्त रोक देने के बाद भी आपके पुराने पैसों पर कोई खराब असर नहीं पड़ता है।
  • आपका पहले से निवेश किया गया धन शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और मिलने वाले रिटर्न के हिसाब से लगातार बढ़ता या घटता रहता है।
  • यानी बाजार के नियमों के अनुसार आपके पुराने फंड्स पर मुनाफा या नुकसान सामान्य रूप से जारी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें