Aadhaar Card Alert: आज के समय में आधार कार्ड जरूरत बन चुका है। दरअसल, ये अगर पास में न हो तो फिर कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। स्कूल-कॉलेज में, दफ्तर में, बैंक खाता खुलवाने के लिए, लोन लेने के लिए, पहचान बताने के लिए, सरकारी या गैर-सरकारी लाभ लेने के लिए आदि कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होने की वजह से इसे संभालकर रखना जरूरी होता है और वो भी खासतौर पर उनके कार्ड को जिनका निधन हो चुका है। कई लोग मर जाते हैं, और उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इस आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...