Red Line On Medicine Strip Meaning: अक्सर जब हम मेडिकल स्टोर से कोई दवा या सिरप खरीदते हैं, तो उसके पत्ते या शीशी पर एक सीधी लाल रंग की पट्टी बनी होती है। कई लोग इसे महज एक डिजाइन या कंपनी का मार्क समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण मतलब होता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा यह लाल पट्टी लोगों को जागरूक और सतर्क करने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाइयां खाने से रोकना है। आइए आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि इस लाल पट्टी का क्या अर्थ होता है।