USB Power Delivery Explained: आज के समय में बहुत से लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और लगभग हर नए फोन के साथ 'C-टाइप' चार्जर देखने को मिलता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें 'C' का असली मतलब क्या है? ज्यादातर लोग समझते हैं कि यह सिर्फ एक नाम है, लेकिन तकनीकी रूप से इसका बड़ा महत्व है। दरअसल, USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) के विकास क्रम में पहले टाइप-A और टाइप-B आए थे।
टाइप-A वही चौकोर प्लग है जो हम कंप्यूटर में लगाते हैं, और टाइप-B पुराने फोनों का छोटा चार्जर था। USB-C इसी कड़ी का तीसरा और सबसे एडवांस वर्जन है, जिसे इसके खास 'कनेक्टर' डिजाइन की वजह से 'C' नाम दिया गया है। ये चार्जर अब लगभग हर गैजेट के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। आइए समझते हैं कि C-टाइप चार्जर बाकी चार्जरों से कैसे अलग और पावरफुल है।