What to do if Sick on Train: रेल सफर के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाए, तो घबराना स्वभाविक है। अक्सर लोग घबराहट या जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाते हैं क्या करना है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बहुत से लोगों को ये मालूम भी नहीं होता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
बता दें कि ऐसी स्थिति में तुरंत रेलवे से मदद लेनी चाहिए। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा और सेहत के लिए चलती ट्रेन में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। कई बार सफर के दौरान बुखार, उल्टी, चक्कर या पेट दर्द जैसी समस्याएं अचानक शुरू हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में सही जानकारी न होने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। रेलवे ने इस समस्या से निपटने के लिए कई आसान रास्ते बनाए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी देरी के डॉक्टर के परामर्श से दवाइयां पा सकते हैं।