Smart TV Hanging Problem: आजकल हर घर में स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल हो रहा है, जिस पर लोग फिल्में, सीरियल और क्रिकेट मैच देखते हैं। लेकिन कुछ समय बाद यह टीवी धीरे चलने लगता है और रिमोट दबाने पर भी देर से काम करता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह टीवी की मेमोरी का भर जाना है। दरअसल, जब हम अलग-अलग एप्स पर वीडियो देखते हैं, तो टीवी के अंदर कुछ बेकार डेटा जमा हो जाता है, जिसे कैशे डेटा कहते हैं।
इसके अलावा बैकग्राउंड में कई एप्स एक साथ चलते रहते हैं, जिससे टीवी के प्रोसेसर पर दबाव पड़ता है और वह बार-बार अटकने या हैंग होने लगता है। अक्सर लोग इस समस्सा से परेशान होकर टीवी बदलने या टीवी को मैकेनिक के पास ले जाने को सोचते हैं, मगर आपको बता दें कि आप घर बैठे खुद से भी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।