How to Change Boarding Station IRCTC: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और कई बार यात्रा के दौरान योजना में बदलाव होने पर उन्हें बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत पड़ती है। अगर आपकी टिकट किसी स्टेशन से बुक है, लेकिन आप ट्रेन रूट के किसी अगले स्टेशन से चढ़ना चाहते हैं, तो रेलवे आपको इसकी सुविधा देता है।
हालांकि, बिना नियम जाने स्टेशन बदलने से यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। नई व्यवस्था के तहत यात्री चार्ट बनने से पहले तक या तय समय सीमा में ऑनलाइन व काउंटर से बदलाव कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने के क्या फायदे, नुकसान हैं।