भारत की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है बल्कि यह अपने इतिहास, राजनीति, संस्कृति और खानपान के लिए देश दुनिया में काफी मशहूर है। दिल्ली लंबे समय से प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र रही है। दिल्ली में आपको घूमने लायक कई ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलेंगी। इनमें इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लाल किला, कनॉट प्लेस आदि कई जगहें शामिल हैं। हालांकि, कई बार लोग दिल्ली, नई दिल्ली, एनसीटी और दिल्ली एनसीआर में काफी कंफ्यूज रहते हैं। कई लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं, जबकि ऐसा है नहीं। इन चारों का अर्थ और परिभाषा अलग-अलग है। अगर आप दिल्ली से जुड़े रोचक तथ्यों को जानना चाहते हैं तो आपको इनके अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।