फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: खरीदने जा रहे हैं एसी, तो जान लाजिए 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग एसी में कौन सा एसी है आपके लिए बेहतर?

Sun, 16 Mar 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Difference Between 3 Star AC And 5 Star AC: अगर आप भी बाजार में एसी खरीदने जा रहे हैं तो आज हम आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कौन सा एसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, उसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
Difference Between 3 Star AC And 5 Star AC: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले महीनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी लगवाते हैं। एसी का इस्तेमाल करने से कमरे काफी जल्दे ठंडे हो जाते हैं। इस कारण गर्मी से राहत पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है।

हालांकि, एसी को खरीदने के लिए जब आप बाजार या किसी शोरूम में जाते हैं तो दुकानदार कई तरह के एसी आपको वहां पर दिखाता है। फीचर्स और मॉडल पसंद करने के बाद सवाल यह खड़ा होता है कि 3 स्टार रेटिंग या 5 स्टार रेटिंग एसी में कौन सा एसी खरीदना अच्छा है? अगर आप भी बाजार में एसी खरीदने जा रहे हैं तो आज हम आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कौन सा एसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, उसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
3 स्टार रेटिंग वाले एसी 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। इस कारण 3 स्टार रेटिंग वाले एसी 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में सस्ते होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
अगर आप लंबी समय अवधि के लिए 3 स्टार रेटिंग वाले एसी का उपयोग करते हैं तो बिजली बिल ज्यादा आ सकता है। अगर आप लंबी समयावधि ( दिन में 8 से 10 घंटे) के लिए एसी का उपयोग करते हैं तो 5 स्टार रेटिंग वाला एसी आपके लिए फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। 

PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
वहीं अगर आप एसी का उपयोग 4 से 5 घंटे या उससे कम करते हैं तो आप थ्री स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीद सकते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
5 स्टार रेटिंग एसी में कूलिंग क्षमता अच्छी होती है। इसमें अच्छे कंडेनसर भी लगे होते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले जो एसी होते हैं उसमें इंसुलेशन भी अच्छा होता है। अगर आप एसी खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें