फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 16 Mar 2025 12:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक किसानों के खाते में 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : Freepik
देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश के छोटे और गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी करना चाहती है। इसी सिलसिले में भारत सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार कुल 19 किस्त के पैसों को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : Freepik
पिछले महीने बिहार के भागलपुर में 24 फरवरी को आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। 

Lakhpati Didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना और कैसे करें इस स्कीम में आवेदन? जानें यहां
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : Freepik
19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक किसानों के खाते में 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। 

4 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के पैसों को जून महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, 20वीं किस्त को जारी करने को लेकर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
वहीं वे किसान जिन्होंने अभी तक स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें