फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: जुड़ेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना से तो मिलेंगे कई आर्थिक लाभ, यहां जानें इनके बारे में

Sat, 21 Feb 2026 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milte Hain: पीएम विश्वकर्मा योजना को 23 सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था। आप चाहें तो इस योजना से जुड़कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार द्वारा मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है जिसके तहत लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है जिनका नाम पात्रता सूची में है।

अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आप भी इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े योजना से?
  • आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन ऑफलाइन कर सकते हैं
  • इसके लिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • जहां पर आपकी पात्रता चेक होती है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप योजना में ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आईडी बनानी है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम के एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मुहैया करवाया जाता है
  • ये लोन 3 लाख रुपये तक का होता है, जो आपको अपना काम करने के लिए दिया जाता है
  • पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए मिल सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें