फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: नहीं बनवाई फार्मर आईडी तो क्या बैंक खाते में नहीं आएगी 22वीं किस्त? जानें क्या कहा सरकार ने

Sat, 21 Feb 2026 09:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 22th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त लेने के लिए कहा जा रहा है कि फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है, लेकिन अब इस पर सरकार की तरफ से अपडेट आई है।
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment Farmer Id: अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, मौजूदा समय में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं और सालाना 6 हजार रुपये लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये के लाभ के 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना दिया जाता है। इस योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है जिसके लिए कहा जा रहा है कि फार्मर आईडी बनवानी जरूरी है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। वहीं, अब इस पर बिहार सरकार की तरफ से अपडेट दिया गया है जो आपको राहत दे सकता है। तो चलिए जानते हैं इस अपडेट के बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या अपडेट दिया सरकार ने?
  • बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बीते दिन साफ किया है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें भी फिलहाल सरकारी योजना का लाभ मिलेगा
  • इसका मतलब ये हुआ कि जो अब अगली किस्त यानी 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने वाली है वो उन किसानों को भी मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है
  • इससे योजना से जुड़े किसानों को राहत मिलेगी
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूरी होंगे?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी होगा
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या आधिकारिक किसान एप से ई-केवाईसी करवाई जा सकती है
  • नजदीकी सीएससी सेंटर से भी बायोमेट्रिक आधारित केवाईसी करवा सकते हैं

4 of 5
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
भू-सत्यापन का काम भी करवाना होगा
  • अगर आप भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
  • इसलिए इस काम को भी करवाना जरूरी होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है
  • अब तक जारी हुई लगभग सभी किस्तें इसी क्रम में रिलीज हुईं
  • ऐसे में 22वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी फरवरी में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि सरकारी फरवरी में ही 22वीं किस्त रिलीज कर सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें