Petrol Pump: गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए हम अक्सर पेट्रोल पंप पर जाते हैं। अमूमन लोगों को लगता है कि यहां पर केवल पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ही फिल किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी फिल करने के अलावा आपको कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं।
इन सुविधाओं के लिए आपसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। पेट्रोल पंप डिस्ट्रिब्यूटर का यह कर्तव्य होता है कि वह लोगों को ये सुविधाएं मुहैया करवाए। अगर पेट्रोल पंप पर लोगों को इन सुविधाओं को दिए जाने से मना किया जाता है। इस स्थिति में शिकायत करने पर संबंधित पेट्रोल पंप के मालिक पर कार्रवाई हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं?