Aadhaar Biometric Lock Benefits: आधार कार्ड आज के समय में हमारे देश का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन गया है, जिसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और सिम कार्ड खरीदने तक हर जगह किया जाता है। आधार के जरिए हमारी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली और चेहरे की स्कैन जैसी कई संवेदनशील बायोमैट्रिक जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। लेकिन डिजिटल दुनिया में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा चोरी के मामलों को देखते हुए हर आम नागरिक की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होने लगा है।
कई बार स्कैमर्स फर्जी तरीके से फिंगरप्रिंट क्लोन करके बैंक खातों में सेंध लगा देते हैं। इस तरह के खतरनाक धोखों से बचने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने एक बेहद शानदार और सुरक्षित सुविधा दी है, जिसे 'बायोमैट्रिक लॉक' कहा जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस सुविधा के क्या फायदे हैं और यह किसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।