What is Charger Called in Hindi: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन और पावर बैंक जैसे टेक गैजेट्स हमारी दिनचर्या का अटूट हिस्सा बन चुके हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इन अंग्रेजी शब्दों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन्हें हम रोज अंग्रेजी नामों से पुकारते हैं, उन गैजेट्स के शुद्ध और सटीक हिंदी नाम क्या हैं।
जब यही सवाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूछा गया, तो उसके द्वारा दिए गए मजेदार जवाबों को पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। एआई के इन अद्भुत हिंदी अनुवादों को जानकर कोई भी इंसान सोच में पड़ जाएगा। आइए इस लेख में बहुत ही आसान और रोचक भाषा में समझते हैं कि हमारे पसंदीदा गैजेट्स को हिंदी में वास्तव में क्या कहा जाता है।