Car Pollution Under Control Certificate: सड़क पर वाहन चलाते समय प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट होना एक बेहद जरूरी कानूनी नियम है। इन दिनों लगभग हर बड़े शहरों में पुलिस गाड़ियों का पाल्यूशन सर्टिफिकेट चेक कर रही है, जिसकी वजह से बहुत से लोग इस समय पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। अक्सर वाहन चालकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
आपको बता दें कि नया पीयूसी सीधे घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन नहीं बनवाया जा सकता है, क्योंकि इसके लिए गाड़ी की भौतिक जांच होना अनिवार्य होता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड जरूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।