फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मोबाइल में भूलकर भी इंस्टॉल न करें ये चार एप, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Thu, 02 Feb 2023 03:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन सी एप मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकती हैं? - फोटो : istock
Mobile App Alert: आपको किसी से वॉयस या वीडियो कॉल पर बात करनी है, कोई गेम खेलना है, इंटरनेट पर कुछ सर्च करना है, सोशल मीडिया पर समय बिताना है, घर बैठे खरीदारी करनी है, किसी को ऑनलाइन पैसे भेजने हैं आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आप सिर्फ अपने मोबाइल से कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट और वो संबंधित एप होना चाहिए जो आपको काम करना है। यहां ये भी देखने को मिलता है कि कई लोग बिना जांचे-परखे कई ऐसी एप को भी अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं जो असल में फ्रॉड होती हैं क्योंकि ये आपकी नाक के नीचे से आपके बैंक खाते को खाली कर सकती हैं। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी ये एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन सी एप मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकती हैं? - फोटो : istock
इन एप को मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचें:-

नंबर 1
  • अपने स्मार्टफोन में अलग से एंटी वायरस एप को इंस्टॉल करने की गलती न करें। कई लोग मुफ्त के एंटी वायरस के चक्कर में ऐसी एप को इंस्टॉल कर लेते हैं। पर ऐसा करने से बचें, क्योंकि ये एप आपके मोबाइल से डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कौन सी एप मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकती हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • कभी भी मोबाइल में अलग से कोई फ्लैश लाइट या टॉर्च वाली एप इंस्टॉल न करें। कई अलग से फीचर के कारण लोग ऐसा कर लेते हैं पर इनसे बचें। माना जाता है कि इस तरह के एप मोबाइल यूजर्स की पर्सनल और गोपनीय जानकारी चुरा सकते हैं।

4 of 5
कौन सी एप मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकती हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • कई लोग अपने मोबाइल में अलग से कीबोर्ड वाली एप इंस्टॉल कर लेते हैं। पर सुरक्षा के लिहाज से ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि टाइपिंग के दौरान ऐसी फर्जी एप यूजर का पासवर्ड तक चुरा सकती है, फिर चाहे वो बैंकिंग पासवर्ड क्यों न हो। इसलिए इन्हें मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन सी एप मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकती हैं? - फोटो : istock
नंबर 4
  • कई मोबाइल एप ऐसी होती हैं, जो दावा करती हैं कि वो आपके मोबाइल को क्लीन करके कैशे और जंक फाइल को हटा देगी आदि। पर इसमें कई एप फर्जी भी होती हैं, जो आपसे परमिशन लेकर आपको चपत लगाने का काम कर सकती हैं। इसलिए इनसे बचें और मोबाइल में पहले से मौजूद क्लीनर का इस्तेमाल करके मोबाइल को क्लीन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें