Wet Smartphone Recovery Guide: बारिश के मौसम में अक्सर राह चलते या बाइक चलाते समय अचानक तेज बारिश की वजह से हम भीग जाते हैं। ऐसे में जेब में रखा हमारा कीमती स्मार्टफोन भी कई बार पानी से भीग जाता है। एक आम इंसान फोन भीगते ही घबरा जाता है और उसे तुरंत चेक करने लगता है कि वह चल रहा है या नहीं। आपकी यही एक छोटी सी गलती फोन के भीतर शॉर्ट-सर्किट पैदा कर सकती है, जिससे आपका फोन हमेशा के लिए मृत हो सकता है।
आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि अगर आपका फोन पानी में भीग जाए, तो आपको तुरंत कौन से कदम उठाने चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए ताकि आपका हजारों का नुकसान न हो।