How to Report Sewer Overflow?: मानसून के दिनों में या थोड़ी सी तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाना और सीवर का ओवरफ्लो होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूषित पानी और जलभराव के कारण कई बार बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है, लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता कि इस तरह की समस्याओं की शिकायत आखिर कहां और कैसे दर्ज कराई जाए।
अगर आपके मोहल्ले या कॉलोनी में भी जलभराव की ऐसी कोई समस्या है, तो आप घर बैठे इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया को जानते हैं।