फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज के अंदर बार-बार पानी जमा हो रहा है? हो सकती हैं ये 4 वजहें, तुरंत चेक करें

Thu, 10 Sep 2026 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रिज के अंदर पानी जमा होना हमेशा बड़ी खराबी का संकेत नहीं होता। ड्रेनेज होल से लेकर दरवाजा ठीक से बंद न होने तक, कई छोटी वजहों से ये समस्या हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों फ्रिज के अंदर पानी जमा हो जाता है? - फोटो : Amar Ujala AI
गर्मियों में ही नहीं, बल्कि मौसम बदलने के दौरान भी कई घरों में फ्रिज के अंदर पानी जमा होने की समस्या देखने को मिलती है। कभी सब्जियों की ट्रे के नीचे पानी दिखाई देता है तो कभी फ्रिज के निचले हिस्से में पानी इकट्ठा होने लगता है।

ऐसी स्थिति में कई लोग इसे सीधे फ्रिज की बड़ी खराबी मान लेते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता। फ्रिज के अंदर पानी जमा होने की कुछ वजहें ऐसी हैं जिन्हें आप खुद भी आसानी से जांच सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों फ्रिज के अंदर पानी जमा हो जाता है? - फोटो : एआई जनरेटेड
फ्रिज के अंदर बार-बार पानी जमा क्यों होता है?

ड्रेनेज होल बंद होना
  • फ्रिज के अंदर पीछे की तरफ एक छोटा ड्रेनेज होल होता है
  • डीफ्रॉस्ट के दौरान बनने वाला पानी इसी रास्ते से बाहर निकलता है
  • अगर इसमें गंदगी, खाने के छोटे कण या बर्फ जम जाए तो पानी बाहर जाने के बजाय फ्रिज के अंदर जमा होने लगता है
  • इसे साफ करना चाहिए, पर ध्यान रहे कि नुकीली चीज से छेद को साफ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे अंदर के हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है
  • ध्यान रहे इसे साफ करने से पहले फ्रिज को बंद करना बेहतर होता है
विज्ञापन

3 of 5
क्यों फ्रिज के अंदर पानी जमा हो जाता है? - फोटो : AI Generated
फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होना
  • अगर फ्रिज का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो रहा है तो बाहर की गर्म और नम हवा अंदर पहुंच सकती है
  • इससे अंदर नमी बढ़ती है और पानी या बर्फ बनने की समस्या हो सकती है
  • दरवाजे की रबर सील को अच्छी तरह से देखें यानी इसकी जांच करें और अगर सील ढीली है या खराब हो गई है तो उसे बदलवाना पड़ सकता है

4 of 5
क्यों फ्रिज के अंदर पानी जमा हो जाता है? - फोटो : AdobeStock
बहुत गर्म खाना अंदर रखना
  • गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से अंदर का तापमान और नमी प्रभावित होती है
  • भाप से अतिरिक्त नमी पैदा हो सकती है, जो बाद में पानी के रूप में दिखाई देती है
  • खाने को उचित तरीके से ठंडा करने के बाद फ्रिज में रखना बेहतर रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों फ्रिज के अंदर पानी जमा हो जाता है? - फोटो : AdobeStock
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भर देना
  • फ्रिज को इतना भर देने पर अंदर ठंडी हवा का प्रवाह बाधित हो सकता है
  • इससे कुछ हिस्सों में ज्यादा नमी या बर्फ बनने की समस्या हो सकती है
  • इसलिए एयर वेंट के सामने सामान नहीं रखना चाहिए

नोट:- अगर समस्या अधिक है तो फ्रिज को मेकैनिक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें