Is It Safe To Clean Bottle With Acid: रोजाना इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल में कई बार अंदर दाग, काई या अजीब सी गंध जम जाती है, जिसे साफ करने के लिए लोग शॉर्टकट अपनाते हैं। कुछ लोग बोतल चमकाने या जल्दी साफ करने के लिए टॉयलेट क्लीनर या किसी तरह के एसिड का इस्तेमाल करने लगते हैं।
देखने में यह आसान तरीका लग सकता है, लेकिन सेहत के नजरिए से यह बेहद खतरनाक है। बोतल के अंदर एसिड की जरा भी मात्रा बच जाए या वह बोतल की परत को नुकसान पहुंचाए, तो पीने का पानी जहरीला बन सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।