फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी पानी की बोतल एसिड से धोते हैं? जानें लें ये सही या गलत

Sun, 29 Nov 2026 07:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Washing Water Bottles With Acid: पानी की बोतल को एसिड या तेज केमिकल से धोना सेहत के लिए बेहद खतरनाक और गलत है।
  • एसिड से बोतल की सतह खराब हो सकती है और हानिकारक तत्व पानी में घुल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पानी की बोतल एसिड से धोना - फोटो : AI
Is It Safe To Clean Bottle With Acid: रोजाना इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल में कई बार अंदर दाग, काई या अजीब सी गंध जम जाती है, जिसे साफ करने के लिए लोग शॉर्टकट अपनाते हैं। कुछ लोग बोतल चमकाने या जल्दी साफ करने के लिए टॉयलेट क्लीनर या किसी तरह के एसिड का इस्तेमाल करने लगते हैं। 

देखने में यह आसान तरीका लग सकता है, लेकिन सेहत के नजरिए से यह बेहद खतरनाक है। बोतल के अंदर एसिड की जरा भी मात्रा बच जाए या वह बोतल की परत को नुकसान पहुंचाए, तो पीने का पानी जहरीला बन सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या यह तरीका सही है? - फोटो : AI
क्या यह तरीका सही है?
  • नहीं, पानी की बोतल को एसिड से धोना पूरी तरह गलत और असुरक्षित है। एसिड पीने या खाने के बर्तनों की सफाई के लिए नहीं बना होता।
  • इससे बोतल की भीतरी सतह खराब हो सकती है और हानिकारक केमिकल पानी में घुलकर शरीर के भीतर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सेहत को क्या नुकसान हो सकता है? - फोटो : AI Generated
सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
  • अवशेष एसिड या खराब हुई बोतल से निकला रसायन पेट, गले या पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • इससे जलन, उल्टी, पेट दर्द या गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसी लापरवाही सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

4 of 5
बोतल साफ कैसे करनी चाहिए? - फोटो : AI Generated
बोतल साफ कैसे करनी चाहिए?
  • पानी की बोतल साफ करने के लिए हल्के डिशवॉश लिक्विड, गुनगुने पानी और बॉटल ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • बेकिंग सोडा या नींबू-सिरके जैसे घरेलू तरीकों से भी दाग और बदबू आसानी से दूर हो जाती है। सफाई के बाद साफ पानी से अच्छी तरह खंगालना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
किन बातों का ध्यान रखें?
  • प्लास्टिक या स्टील की बोतल को नियमित रूप से धोएं और जरूरत पड़ने पर समय-समय पर बदल दें।
  • किसी भी तेज केमिकल या एसिड से बर्तन या पानी की बोतल कभी न धोएं, ताकि परिवार की सेहत सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें