फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी चाहिए PVC वाला आधार कार्ड? जानें घर बैठे मात्र 75 रुपये कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

Sun, 15 Nov 2026 03:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Order PVC Aadhaar Card Online: यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या माई आधार पोर्टल से घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर किया जा सकता है।
इस मजबूत प्लास्टिक आधार कार्ड को मंगाने के लिए स्पीड पोस्ट सहित मात्र 75 रुपये का शुल्क लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर - फोटो : AI
Order PVC Aadhaar Card Online: आज के समय में आधार कार्ड हम सभी के लिए एक बेहद जरूरी और अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है, जिसके बिना रोजमर्रा के कई सरकारी और गैर-सरकारी काम रुक जाते हैं। कागज वाला पुराना आधार कार्ड अक्सर जेब में रखते समय फट जाता है या खराब हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने नागरिकों के लिए एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ 'पीवीसी आधार कार्ड' की शानदार सुविधा शुरू की है। खास बात यह है कि इस नए प्लास्टिक कार्ड को आप घर बैठे बहुत ही आसानी से ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है और मामूली सा शुल्क चुकाना होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस कार्ड को ऑर्डर करने का पूरा तरीका क्या है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल कैसे? - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल कैसे?
  • 1- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in या आधार पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
  • 2- होमपेज या 'मॉय आधार' सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • 3- अपना 12 अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें। स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सुरक्षा कोड सही-सही भरें।
विज्ञापन

3 of 5
कितना देना होगा शुल्क? - फोटो : Adobe Stock
कितना देना होगा शुल्क?
  • 4- 'लॉगइन विद ओटीपी' पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट करें।
  • 5- लॉगिन के बाद आपके आधार कार्ड की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी, उनकी जांच करें।
  • 6- नीचे दिए गए भुगतान विकल्प (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के जरिए 75 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • 7- पेमेंट पूरा होने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर और स्लिप मिलेगी, जिसे डाउनलोड या नोट कर लें।

4 of 5
डिलिवरी में कितना समय? - फोटो : Adobe Stock
डिलिवरी में कितना समय?
  • ऑनलाइन आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूआईडीएआई द्वारा आपका पीवीसी आधार कार्ड तैयार किया जाता है।
  • इसके बाद यह कार्ड भारतीय डाक के जरिए स्पीड पोस्ट के माध्यम से लगभग 5 से 8 दिनों के भीतर आपके रजिस्टर्ड पते पर सुरक्षित पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aadhaar aadhar आधार आधार - फोटो : Adobe Stock
स्टेटस कैसे ट्रैक करें?
  • कार्ड ऑर्डर करने के बाद आप पोर्टल पर दिए गए 'चेक आधार पीवीसी कार्ड स्टेटस' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
  • वहां आपको आवेदन के समय मिला एसआरएन नंबर दर्ज करना होता है, जिससे आप बहुत आसानी से यह देख सकते हैं कि आपका कार्ड अभी तक कहां तक पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें