How to Prevent Car Theft India?: आज के समय में अपने परिवार के साथ सफर करने या ऑफिस आने-जाने के लिए कार हर आम इंसान की एक बड़ी जरूरत बन चुकी है। अपनी मेहनत की कमाई से गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन वाहन मालिकों की छोटी-छोटी और रोजमर्रा की लापरवाही कई बार चोरों के लिए बहुत बड़ा मौका बन जाती है।
देश में वाहन चोरी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं और ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि गाड़ी चोरी होने के पीछे कोई तकनीकी सेंध नहीं बल्कि ड्राइवर की अपनी ही कुछ बड़ी भूल होती हैं। अगर आप भी अपनी कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं और किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे चार बड़ी लापरवाहियां कौन सी हैं जिनकी वजह से चुटकियों में कारें गायब हो जाती हैं।