Documents For Voter ID: देशभर में चुनावों से पहले मतदाता रिकॉर्ड को दुरुस्त और भरोसेमंद बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी डाटाबेस पूरी तरह से अपडेट रहे और आगे किसी भी चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति पैदा न हो। इस प्रक्रिया को चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2026 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इसके जारी होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने की जानकारी सामने निकलकर आई है। इसी को देखते हुए राज्य में SIR से जुड़ा एक नया नियम लागू किया गया है। इसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं।