Check Voter List Mobile: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव यानी चुनावों में मतदान करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड तो होता है, पर मुख्य वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप पोलिंग बूथ पर जाकर भी वोट नहीं डाल पाते हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव आने वाले हैं, साथ ही 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है।
इसलिए चुनाव की तारीखों से पहले ही यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका नाम मतदाता सूची में एक्टिव है या नहीं। अच्छी बात ये है कि आज के डिजिटल दौर में आपको इसके लिए कहीं भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से इसे मिनटों में चेक कर सकते हैं।