Fake Government Job Letter: सरकारी नौकरी सिर्फ एक आजीविका नहीं, बल्कि हमारे समाज में मान-सम्मान, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य का पर्याय माना जाता है। यही वजह है कि देश का हर युवा वर्षों तक दिन-रात मेहनत करके इस मुकाम को हासिल करना चाहता है। मगर दुर्भाग्य से, युवाओं के इसी भरोसे और भावनाओं का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक नया तरकीब निकाला है।
आजकल बाजार में रेलवे, रक्षा या बैंकिंग जैसे प्रतिष्ठित सरकारी विभागों के नाम पर हूबहू असली दिखने वाले फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजने का स्कैम तेजी से बढ़ रहा है। ठग नकली मुहर और फर्जी दस्तखत के जरिए युवाओं को जाल में फंसा रहे हैं और मेडिकल या सिक्योरिटी फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल लेते हैं। अगर आपको या आपके किसी परिचित को ऐसा कोई पत्र मिला है, तो बिना जांचे पैसे देने की भूल कतई न करें। आइए इस लेख में समझते हैं कि असली और नकली सरकारी जॉइनिंग लेटर की पहचान कैसे की जाती है।