गर्मियों या बरसात के मौसम में अक्सर घरों में वोल्टेज का कम होना या अचानक बहुत अधिक होना एक आम समस्या बन जाती है। बिजली के इस बार-बार कम-ज्यादा होने को तकनीकी भाषा में 'वोल्टेज फ्लक्चुएशन' कहते हैं। कई लोग इसे मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही आपके घर में रखे महंगे बिजली के सामान को पल भर में फूंक सकती है या उन्हें हमेशा के लिए खराब कर सकती है।
इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि अचानक से हाई या लो वोल्टेज आने पर घर के कौन से उपकरणों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडराता है। साथ ही ये भी समझेंगे कि इस बड़े नुकसान से आप कैसे बच सकते हैं।