फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidhwa Pension Yojana: सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन, आवेदन करने से पहले जान लें क्या है पात्रता?

Fri, 11 Feb 2022 05:27 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन - फोटो : istock
देश में कमजोर वर्ग को सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी क्रम में सरकार की तरफ से विधवा पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को  हर महीने आर्थिक मदद दी जा रही है। इस स्कीम में राज्य के हिसाब से पेंशन की राशि अलग-अलग दी जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। आज हम आपको सरकार की विधवा पेंशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत सरकार कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद देती है। ताकि ये महिलाएं अच्छे से अपना जीवन यापन कर सकें। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं। साथ ही सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का फायदा न ले रही है। वहीं आवेदक महिला 18 से 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन - फोटो : i stock
हरियाणा विधवा पेंशन योजना
इस योजना के तहत हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 2250 रुपये पेंशन देती है। इस सुविधा का फायदा केवल वहीं महिला प्राप्त कर सकती है, जिसकी सालाना इनकम 2 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन - फोटो : istock
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 300 रुपये देती है। इस स्कीम में पेंशन की राशि सीधा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

4 of 5
सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन - फोटो : Istock
सभी राज्यों में अलग-अलग पेंशन
वहीं दूसरे राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में 900 रुपये प्रतिमाह, दिल्ली विधवा पेंशन योजना में प्रति तिमाही 2500 रुपये, राजस्थान विधवा पेंशन योजना में 750 रुपये प्रतिमाह, उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के तहत 1200 रुपये प्रतिमाह, गुजरात विधवा पेंशन योजना के तहत 1250 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकार दे रही है विधवा महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की पेंशन - फोटो : istock
जरूरी दस्तावेज
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास अपना आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर के साथ पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें