फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर अगर कोई बेवजह आपको करे परेशान, तो घबराने की जगह तुरंत करें ये काम

Wed, 05 Feb 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर देखने को मिलता है कि वैलेंटाइन डे के दिन जब कपल्स किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर बैठते हैं, तो लोग उन्हें परेशान करने लगते हैं। कई बार पुलिस भी आकर कपल्स को अनावश्यक रूप से परेशान करती है।
विज्ञापन
1 of 5
Valentine Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
7 तारीख से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। 7 दिनों तक चलते वाले प्यार के इस पर्व की समाप्ति 14 फरवरी को होगी। वैलेंटाइन वीक 2025 को लेकर कपल्स के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए वे अभी से प्लानिंग कर रहे हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। इसके बाद प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे आदि दिवसों को सेलिब्रेट किया जाता है। अक्सर देखने को मिलता है कि वैलेंटाइन डे के दिन जब कपल्स किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर बैठते हैं, तो लोग उन्हें परेशान करने लगते हैं। कई बार पुलिस भी आकर कपल्स को अनावश्यक रूप से परेशान करती है। ऐसी स्थिति में कपल्स को घबराना नहीं चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Valentine Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय संविधान ने हम सभी को स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। वैलेंटाइन डे के दिन यदि कपल्स किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर बैठे हैं, तो उन्हें कोई भी परेशान नहीं कर सकता। इसके अलावा, उन्हें वहां बैठने से कोई मना भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 5
Valentine Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
अगर कोई व्यक्ति या संगठन आपको वहां बैठने से रोकता है या किसी प्रकार का दुर्व्यवहार आपके साथ करता है, तो आपको तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाहिए। आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस उन लोगों पर उचित कार्रवाई करेगी।

4 of 5
Valentine Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
वहीं, अगर पुलिस आपको वहां से हटने के लिए कहती है, तो आपको यह पता होना चाहिए कि पुलिस भी आपको किसी पार्क से हटने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, जब तक कि उसके पास ऐसा करने का कोई विशेष अधिकार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Valentine Day 2025 - फोटो : Adobe stock
अगर पुलिस बिना किसी विशेष अधिकार के आपको जबरन वहां से हटने के लिए कहती है, तो आप इसकी शिकायत किसी उच्च अधिकारी से कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन आपको एक सुरक्षित जगह का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा, आपको वहां किसी भी प्रकार की अनुचित या अश्लील हरकत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें