फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Gift Sale: वेलेंटाइन पर पार्टनर को देना चाहते हैं गिफ्ट, तो जानें कैसे कम दाम में उठा सकते हैं ऑनलाइन सेल का फायदा

Mon, 14 Feb 2022 12:04 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Valentine Day 2022 Best Gift - फोटो : iStock
सात फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में वेलेंटाइन डे का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई अपने पार्टनर को खास फील कराने के लिए कुछ अगल करने की कोशिश कर रहा है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही हर प्रेमी जोड़ा चाहे वो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या पति-पत्नी, वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ खास तैयारियां शुरू कर देता है। कोई खास गिफ्ट देने की सोच रहा होगा, तो कोई डिनर पर ले जाने की प्लानिंग कर रहा होगा। बाजारों में भी वेलेंटाइन डे की रौनक देखने को मिल रही है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी वैलेंटाइन डे को लेकर सेल चल रही हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन गिफ्ट कम पैसों में मिल जाएंगे। तो आज हम आपके लिए ई-कॉमर्स कंपनियों पर चल रहे इन सेल में से कुछ बेहतरीन गिफ्ट आईडिया निकाल लाए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Valentine Day 2022 Best Gift - फोटो : iStock
वैलेंटाइन डे गिफ्ट
कॉफी मग्स
  • आजकल कॉफी मग्स का चलन खूब बढ़ा है। हर उत्सव और दिन के हिसाब से अलग-अलग प्रिंट वाले मग्स आपको ऑनलइन मिल जाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती। किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर 250 से 300 रुपये तक में आपको कॉफी मग्स मिल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Valentine Day 2022 Best Gift - फोटो : iStock
कुशन कवर
  • 12X12 इंच फिलर और वैलेंटाइन थीम डिजाइन के प्रिंटेड कैनवास कॉटन कुशन कवर बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप चाहें तो इसपर अपने पार्टनर की फोटो भी प्रिंट करा सकते हैं। कुशन कवर किसी भी ऑनलाइन साइट पर आपको 500 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।

4 of 5
Valentine Day 2022 Best Gift - फोटो : iStock
सॉफ्ट टॉयज टेडी बियर
  • लड़कियों को टेडी बियर काफी पसंद होते हैं। ऐसे में उनको सॉफ्ट टॉय गिफ्ट देने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें कई ऑप्शन भी आपको आसानी से मिल जाएंगे और इनकी कीमत भी आपके बजट के हिसाब से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Valentine Day 2022 Best Gift - फोटो : iStock
कुछ अलग गिफ्ट
  • वहीं आपका बजट थोड़ा अधिक है तो अपने पार्टनर को स्टाइलिश वॉच, मोबाइल फोन, कूल जैकेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आजकल ईयरबड्स भी काफी चलन में है। आप चाहें तो ईयरबड्स भी ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें