हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा आते हैं। कुछ दिनों पहले तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण 35 लोगों की जान चली गई। इस कारण एक सप्ताह से वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वैष्णो देवी में कई श्रद्धालु अभी भी वहीं पर फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए कटरा का होटल एशोसिएशन 700 श्रद्धालुओं को रहने के लिए 200 से 250 कमरे उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं श्रद्धालुओं को खाने पीने के लिए भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को रुकने और खाने पीने के लिए होटल और भोजन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।