महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में महिलाएं रात 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी। खास बात यह है कि रात की शिप्ट में काम करने वाली महिलाओं को दोगुना वेतन मिलेगा।
इसके अलावा महिलाओं को ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और कई तरह की सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए CCTV निगरानी की सुविधा भी होगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। एक अधिसूचना में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बारे में बताया है कि यह नियम राज्य के सारे उद्योगों पर लागू होगा।