फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Gas Stove: छोटा गैस स्टोव इस्तेमाल करते हैं तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 18 Aug 2026 08:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Portable Gas Stove Safety: क्या आप भी कुकिंग के लिए मिनी या पोर्टेबल गैस स्टोव का इस्तेमाल करते हैं? छोटे साइज और कैनिस्टर सिलेंडरों वाले ये चूल्हे इस्तेमाल करने में बेहद आसान और सुविधाजनक लगते हैं, लेकिन इनमें हुई एक छोटी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मिनी गैस स्टोव - फोटो : AI
Small Mini Gas Stove: आजकल मिनी यानी पोर्टेबल गैस स्टोव का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय हो रहा है। छोटे साइज और आसानी से कैरी करने योग्य होने की वजह से स्टूडेंट्स, अकेले रहने वाले लोग या ट्रैवल करने वाले इसे बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, यह छोटा चूल्हा जितना सुविधाजनक है, लापरवाही बरतने पर उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल करते समय कैसे हादसा हो जाता है। सुरक्षा की अनदेखी करने पर गैस लीकेज और ब्लास्ट जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए मिनी गैस स्टोव का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद अनिवार्य है।


विज्ञापन

2 of 5
हवा और वेंटिलेशन का ध्यान र - फोटो : AI
हवा और वेंटिलेशन का ध्यान रखें
  • मिनी गैस स्टोव का इस्तेमाल हमेशा ऐसे कमरे या स्थान पर करें जहां हवा का आवागमन अच्छा हो। 
  • बंद कमरे या पूरी तरह पैक जगह पर इसे जलाने से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो सकती है, जिससे घुटन का गंभीर खतरा रहता है। 
  • कभी भी इसे खिड़की-दरवाजे बंद करके इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

3 of 5
कैनिस्टर और सिलेंडर की सही जांच करें - फोटो : AI
कैनिस्टर और सिलेंडर की सही जांच करें
  • मिनी सिलेंडर या गैस कैनिस्टर को स्टोव में लगाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें।
  • यह सुनिश्चित करें कि कैनिस्टर कहीं से जंग लगा, मुड़ा हुआ या लीक न हो।
  • इसके अलावा हमेशा अच्छी क्वालिटी और प्रमाणित ब्रांड के ही कैनिस्टर खरीदें और उन्हें किसी भी तरह के सीधे अधिक तापमान वाले स्रोत से दूर रखें।

4 of 5
गैस लीकेज पर तुरंत सतर्क हो जाएं - फोटो : AI
गैस लीकेज पर तुरंत सतर्क हो जाएं
  • अगर आपको रसोई या कमरे में थोड़ी सी भी गैस की महक महसूस होती है, तो बिना देर किए सतर्क हो जाएं।
  • गैस की गंध आते ही सबसे पहले स्टोव का नॉब और सिलेंडर की सप्लाई तुरंत बंद कर दें।
  • ऐसे में घबराने के बजाय सुरक्षा के बुनियादी नियमों का तुरंत पालन करना सबसे समझदारी भरा कदम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस लीक होने पर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : AI
गैस लीक होने पर कभी न करें ये गलतियां
  • गैस की गंध आने पर भूलकर भी माचिस न जलाएं और न ही कमरे का कोई इलेक्ट्रिकल स्विच ऑन या ऑफ करें, क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े विस्फोट का कारण बन सकती है। 
  • कमरे के सभी खिड़की-दरवाजे तुरंत खोल दें ताकि गैस बाहर निकल सके और जब तक गंध पूरी तरह खत्म न हो, अंदर न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें