फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीदते समय इन 8 बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 14 Apr 2026 04:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Used Car Inspection Checklist India: आज के दौर में बजट और सुविधा को देखते हुए बहुत से लोग सेकेंड हैंड कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस सौदे में धोखे से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सैकेंड हैंड कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
How To Check Second Hand Car History: नई कार की बढ़ती कीमतों के कारण आजकल लोग सेकेंड हैंड यानी पुरानी कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि पुरानी कार का बाजार जितना लुभावना है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। अक्सर लोग चमकती हुई बॉडी और कम कीमत देखकर सौदा पक्का कर लेते हैं, लेकिन अगर कार खरीदते समय कुछ खास बातों को ध्यान में नहीं रखे तो आप इंजन की खराबी या कानूनी पचड़ों में फंस जाते हैं। 

नियमों के अनुसार पुरानी गाड़ियों के ट्रांसफर और फिटनेस सर्टिफिकेट को लेकर सख्ती बढ़ गई है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से पहले कार की मैकेनिकल स्थिति और कागजी कार्रवाई की गहराई से जांच करना जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही न सिर्फ आपके पैसे डुबो सकती है, बल्कि आपको पुलिस के चक्कर काटने पर भी मजबूर कर सकती है। इसलिए आइए जानते हैं कि पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
पुरानी कार खरीदे से पहले क्या चेक करना चाहिए? - फोटो : FREEPIK
मैकेनिकल और बॉडी की बारीकी से जांच
  • बोनट खोलकर इंजन ऑयल, लीकेज और आवाज की जांच करें, साथ ही चेक करें कि गाड़ी से सफेद धुआं निकल रहा है या नहीं, बता दें कि सफेद धुआं इंजन की बड़ी खराबी का संकेत है।
  • कार के पिलर्स और टायरों के पास के जोड़ों को देखें, अगर पेंट असमान है तो गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ हो सकता है।
  • कम चली गाड़ी दिखाने के लिए अक्सर मीटर पीछे किया जाता है, कार की सर्विस हिस्ट्री से इसकी पुष्टि जरूर करें।
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी कार खरीदे से पहले क्या चेक करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कागजी कार्रवाई और लीगल स्टेटस
  • बिना पुख्ता दस्तावेजों के कार खरीदना कानूनी अपराध है, इन पेपर्स को जरूर चेक करें।
  • हमेशा असली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगें और चेसिस नंबर से इसका मिलान करें।
  • चेक करें कि बीमा वैध है या नहीं और अगर कार दूसरे राज्य की है, तो एनओसी जरूर लें।
  • परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि गाड़ी पर कोई पुराना ट्रैफिक चालान बकाया तो नहीं है।

4 of 5
पुरानी कार खरीदे से पहले क्या चेक करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
टेस्ट ड्राइव और सर्विस रिकॉर्ड
  • गाड़ी की असली कंडीशन उसे चलाकर ही पता चलती है।
  • कार को अलग-अलग गियर और उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाएं ताकि सस्पेंशन और क्लच का पता चल सके।
  • नियमित सर्विस रिकॉर्ड वाली गाड़ियां बेहतर स्थिति में होती हैं, अनधिकृत मैकेनिक से काम कराई गाड़ियों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरानी कार खरीदे से पहले क्या चेक करना चाहिए? - फोटो : Freepik
अंतिम फैसला लेने से पहले 
  • सौदा पक्का करने से पहले इन अंतिम चरणों का पालन जरूर करें।
  • अपने भरोसेमंद मैकेनिक को साथ ले जाएं और उससे गाड़ी की पूरी स्कैंनिंग करवाएं।
  • ऑनलाइन पोर्टल्स पर उसी मॉडल की कीमत चेक करें और जरूरत से ज्यादा सस्ती गाड़ी के झांसे में न आएं।
  • भुगतान के बाद आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें