UPSTDC Tour Package For Ayodhya: अगर आप अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो UPSTDC लेकर आया है आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज, जिसकी डिटेल इस लेख में दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या के लिए कंप्लीट टूर पैकेज
- फोटो : अमर उजाला
UPSTDC Tour Package For Ayodhya: अगर आप प्रभु श्रीराम की नगरी में आध्यात्मिक शांति और भक्ति का अनुभव करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पहल की है, जिससे अयोध्या दर्शन पहले से अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सके।
ये पहल खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो कम समय में व्यवस्थित यात्रा के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। इस सेवा का उद्देश्य यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बनाना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी आस्था को पूर्ण कर सकें।
सुव्यवस्थित प्रबंधन, तय समय-सारिणी और बेहतर सुविधाओं के साथ यह यात्रा भक्तों के लिए खास अनुभव साबित हो सकती है। यहां इस लेख में टूर की पूरी जानकारी दी जा रही है। आगे जानिए इस टूर पैकेज से जुड़ी अहम बातें।
विज्ञापन
2 of 5
अयोध्या के लिए कंप्लीट टूर पैकेज
- फोटो : ANI Photos
कहां से कहां तक होगी यात्रा ?
यह विशेष धार्मिक टूर लखनऊ से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगा और दर्शन के बाद पुनः लखनऊ लौटेगा।
ये एक दिवसीय संगठित यात्रा है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालु सुबह प्रस्थान कर शाम तक आराम से घर वापस पहुंच सकें।
पूरे रूट को सुविधाजनक और समयबद्ध रखा गया है, ताकि रास्ते में अनावश्यक देरी न हो और सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन शांतिपूर्वक कराए जा सकें।
विज्ञापन
3 of 5
अयोध्या के लिए कंप्लीट टूर पैकेज
- फोटो : Adobe stock
कब प्रस्थान और कब होगी वापसी ?
यात्रा सुबह 8:00 बजे होटल गोमती, लखनऊ से टेंपो ट्रैवलर द्वारा शुरू होगी।
लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचकर दर्शन कार्यक्रम आरंभ होगा।
शाम 5:00 बजे अयोध्या से वापसी प्रस्थान किया जाएगा।
रास्ते में हल्के नाश्ते और विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
रात करीब 8:30 बजे लखनऊ पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।
पूरा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाएगा।
4 of 5
अयोध्या के लिए कंप्लीट टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
कहां-कहां जाएंगे और कितना है शुल्क
इस टूर के दौरान श्रद्धालु हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे सरयू होटल में लंच की व्यवस्था रहेगी।
पैकेज का शुल्क प्रति व्यक्ति (वयस्क) लगभग मात्र 2000 रुपये हो सकता है।
अयोध्या के लिए कंप्लीट टूर पैकेज
- फोटो : Adobe stock
पैकेज में क्या-क्या शामिल है
पैकेज में एसी टेंपो ट्रैवलर द्वारा आवागमन, प्रत्येक यात्री के लिए एक्वा वॉटर बॉटल, अनुभवी लोकल गाइड, निर्धारित स्थान पर दोपहर का भोजन, वापसी के दौरान रिफ्रेशमेंट और एक स्मृति चिन्ह शामिल है। यात्रा पूरी तरह संगठित और सुरक्षित वातावरण में कराई जाएगी। यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध है तथा अग्रिम बुकिंग आवश्यक है।
नोट- इस पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा upstdc.co.in पर उपलब्ध है। ऐसे में बिना कहीं जाए पर्यटक घर बैठे अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। कृप्या पूरी डिटेल पढ़ने के बाद ही पैकेज बुक करें।