फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: 1 अप्रैल से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं कर पाएंगे यूपीआई का इस्तेमाल

Fri, 28 Mar 2025 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से यूपीआई से जुड़ा एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है। अगर आप बदलने जा रहे इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो 1 अप्रैल से आपका यूपीआई बंद हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई ने लेनदेन की प्रक्रिया को काफी आसान और सुविधाजनक बनाया है। इसी वजह से देशभर में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं लगातार यूपीआई यूजर्स की संख्या में इजाफा भी देखने को मिल रहा है। देश को कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर यूपीआई एक बड़ा कदम है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यूपीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से यूपीआई से जुड़ा एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है। अगर आप बदलने जा रहे इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो 1 अप्रैल से आपका यूपीआई बंद हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे नंबरों को बंद कर दिया जाएगा, जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको यूपीआई से लेनदेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 

4 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
भारत की डिजिटल इकोनॉमी को गति देने में यूपीआई एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। यूपीआई का संचालन राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा किया जाता है। 

PM JJBY: सरकार की शानदार स्कीम, 436 रुपये के प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
आज के समय हर महीने अरबों के संख्या में डिजिटल लेन देन यूपीआई के जरिए किये जा रहे हैं। यूपीआई की मदद से आप रियल टाइम मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें